स्थानीय युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन
बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह के शिवपुरी में प्रभात सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी। स्थानीय युवाओं ने बोकारो महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुधीर ने कहा कि बोकारो में कुछ चुनिंदा लोगों और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने की जरूरत है। बोकारो में पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद युवाओं के हाथ निराशा और हताशा लगी है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के अधिकार और नियोजन नीति का अब तक समाधान नहीं होना बोकारो प्रबंधन के सौतेले व्यवहार को दर्शाता है। वहीं, जनप्रतिनिधि भी मजदूरों और विस्थापितों के हितों की बजाय ठेकेदारों को मजबूत करने में सहयोग कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने और मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पार्टी में शामिल होने वालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.