स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, मई 29 -- बोकारो प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा ने बोकारो की निजी कंपनियों पर झारखंड सरकार के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रावधान किया है, लेकिन कंपनियां इसका पालन नहीं कर रही हैं। देव शर्मा ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय कंपनियां बाहर से लोगों को बुलाकर कम वेतनमान में काम करा रही हैं। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनियों का रवैया नहीं बदला तो मामले को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में लाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन चलाकर कं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.