स्थानीय भ्रमण के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कराया गया सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश का परिचय
खगडि़या, अगस्त 15 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में आयोजित छात्र प्रेरण कार्यक्रम (स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम-2026) के अंतर्गत नवप्रवेशी अभियंत्रण छात्र-छात्राओं को स्थानीय भ्रमण (लोकल टूर) कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक परिवेश से परिचित कराना तथा उन्हें अपने आसपास के समाज और उसकी विविधताओं को समझने के लिए प्रेरित करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। जिस दौरान क्षेत्र के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्थानीय समुदाय, प्राकृतिक संसाधनों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित विषयों के बारे में भी जागरूक किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.