उन्नाव, मार्च 19 -- सुमेरपुर। सुमेरपुर ब्लाक के स्थानीय ग्राम पंचायत के मूल निवासी एडीओ पंचायत अनिल कुमार राणा की मनमानी किस हद तक चरम पर है इसकी एक बानगी गुरूवार को सुमेरपुर ब्लाक के बीडीओ की ओर से दिए गए एक बयान में भी साफ दिखी। बीघापुर के प्रेरणा कैफेटेरिया की संचालक प्रतिमा सिंह ने सुमेरपुर बीडीओ पंकज गौतम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होने 27 अप्रैल 2023 से लेकर दो मई 2023 तक पंचायत विभाग की ओर से आयोजित राजगीर मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी ओर से सुमेरपुर ब्लाक में सुबह जलपान व दोपहर में भोजन व्यवस्था करायी गई थी। जिसका भुगतान 17 हजार 600 होना था। लेकिन कई बार कहने के बावजूद तीन साल बीतने के बाद भी एडीओ पंचायत ने भुगतान नहीं किया। बीडीओ पंकज गौतम ने बताया कि लगातार भुगतान करने को एडीओ पंचायत से कहा जा रहा है लेकिन भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.