गढ़वा, मई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में चौकीदार-दफादार ( ग्रामीण प्रहरियों) के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम में गढ़वा और डंडा प्रखंड के 35 चौकीदार मौजूद थे। कार्यक्रम में महिला और पुरुष चौकीदार शामिल हुए। मौके पर एसडीएम ने कहा कि वास्तविक रूप से चौकीदार स्थानीय प्रशासन के लिए चौकीदार आंख और कान होते हैं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान गांव स्तर की कानून-व्यवस्था, सामाजिक समन्वय, सूचना तंत्र की मजबूती, अफवाह नियंत्रण, ग्रामीण क्षेत्रों में उभरते विवादों की समय पर सूचना तथा कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद, कब्जा और आ...