अररिया, मार्च 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में स्थानीय निकाय से विशिष्ट बने सभी शिक्षकों को बकाया अंतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि विभागीय निर्देश के आलोक में दिसम्बर माह तक सभी विशिष्ट शिक्षकों का एरियर भुगतान कर दिया जाना था। इसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। बताया जाता है कि विभागीय व संबंधित अधिकारियों की उदासीनता और तालमेल में कमी की वजह से अभी भी दो हजार के करीब शिक्षकों का एरियर भुगतान नहीं हो पाया है। कई शिक्षकों ने बताया कि एरियर भुगतान के नाम पर मनमौजी चलाई जा रही है। किसी शिक्षक को पूरा बकाया भुगतान किया गया है तो किसी को सिर्फ महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी का भुगतान किया गया है, जबकि किसी को हाउस रेंट की बढ़ोतरी का तो किसी को मूल वेतन की बढ़ोतरी का भुगतान किया गया है। एरियर भुगतान के नाम पर अव्यवस्था फैलाई गई है। प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.