अलीगढ़, मई 28 -- फोटो.. अलीगढ़।स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सफाई कर्मचारियों की समस्या के निराकरण को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्रीएके शर्मा से मिला। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में 12 सूत्रीय मांग पत्र नगर विकास मंत्री को दिया। मुख्य रूप से निकाय में कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग, ठेका सफाई कर्मचारी को स्थाई करने की मांग की गई। भगवान महर्षि वाल्मीकि दयावान सृष्टि कर्ता की प्रतिमा अलीगढ़ के मुख्य चौराहे पर लगाने की मांग की। राज्य कर्मचारियों की भांति पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य कैशलेस की सुविधा का लाभ निकाय कर्मचारियों को भी दिया जाए। बिल्लू चौहान, राजेश चौहान, मोहित चौहान, सोनू खरे, मनीष, जय वाल्मीकि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शहीद मातादीन वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...