हाथरस, सितम्बर 25 -- हाथरस। आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि भारत का संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है इसके बावजूद एससी एसटी ओबीसी महिलाओं सहित अनेक वंचित वर्गों को शिक्षा रोजगार राजनीति प्रशासन न्यायपालिका में निर्णय लेने वाली संस्था में उचित भागीदारी नहीं मिल पाई है।आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक भेदभाव छुआछूत सामाजिक शैक्षिक बांछना और अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है आर्थिक या पदगत उन्नति मात्र से जातिगत भेदभाव समाप्त नहीं होता इसलिए आरक्षण का प्रभावी पालन खाली आरक्षित पदों एवं बैकलॉग की शीघ्र भर्ती तथा एससी एसटी और ओबीसी की उचित एवं प्रभावी भ...