जौनपुर, फरवरी 25 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरऊपुर नहर में मंगलवार को करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नहर किनारे उतराया शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वह लगभग 50 वर्ष का था और उसके कपड़े पुराने और गंदे थे। पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोग नहर किनारे काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष...