चतरा, मार्च 15 -- चतरा प्रतिनिधि। जिले के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने चतरा क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिले के उपायुक्त से मिलकर एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन और खिलाड़ियों के ट्रायल प्रक्रिया में भारी अनियमित्ता और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। डीसी को दिये पत्र में कहा गया है कि सचिव मनोज सहाय का चयन बिना किसी चुनाव का किया गया। उनसे पूर्व उनके भाई गोपाल सहाय 25 वर्षों तक इस पद पर रहे, जिसे खिलाड़ियों ने पारिवारिक हस्तांतरण करार दिया है। कमेटी ने डीसी को बताया कि अंडर14 से लेकर सीनियर टीम तक में स्थानीय खिलाड़ियों को दरकिनार कर, दूसरे जिलों और राज्यों के खिलाड़ियों से मोटी रकम लेकर उन्हें टीम में शामिल किया जा रहा है। बताया गया कि वर्तमान सह-सचिव आशुतोष कुमार भारती, जो झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.