स्थानीय को रोजगार देने की मांग को लेकर युवकों ने दुबिल माइंस में किया चक्का जाम
चक्रधरपुर, जून 26 -- प्रखंड के चिड़िया अंतर्गत दुबिल माइंस में शुक्रवार की सुबह रोजगार की मांग को लेकर दुबिल, चिड़िया, अंकुवा, सोदा, टीमरा, समेत आधा दर्जन गाँवो के सैंकड़ो युवकों ने दुबिल माइंस चौक के समीप अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम कर रहे युवक - युवतियों ने स्पष्ट रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की है । युवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी उनका चक्का जाम जारी रहेगा। बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8बजे से सैकड़ो युवक युवतियां दुबिल मन चौक पहुंचे जहां पर ही उन्होंने सेल माइंस के समीप बैनर झंडे आदि तंग कर सड़क जाम कर दिया और वहीं पर धरना में बैठ गए। मौके पर सभी गांव के मुंडा और सैंकड़ो युवक युवतियाँ मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.