सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर महोत्सव के चौथे दिन बीएसए ग्राउंड में बने पंडाल में स्थानीय कलाकारों ने अपनी हुनर का जलवा बिखेरा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि यह बताने की कोशिश की कि मंच मिले तो वह भी किसी से कम नहीं है। निलेश वर्मा व सिब्बन लाल वर्मा ने अपनी जादू से कभी लोगों को हंसाया तो कई बार सोचने पर मजबूर कर दिया। नाब्या डांस ग्रुप ने समूह नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। गोविंद साहनी एंड ग्रुप ने आपरेशन सिंदूर पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को रोमांचित कर दिया। इस दौरान हर किसी ने तालियां बजाकर कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सागर विश्वकर्मा एंड टीम ने सामूहिक लोकनृत्य राधा कैसे न जले के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.