हाजीपुर, मई 7 -- समाहरणालय परिसर पुष्करणी सभागार में जिले के उद्यमियों,स्टार्टअप्स एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत "उद्यमी संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना,उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में भागीदारी कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्टार्टअप्स के संस्थापकों एवं युवा उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने नवाचार, व्यावसायिक मॉडल एवं अनुभव साझा किए। इस दौरान एक स्टार्टअप्स प्रतिनिधि द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अपने अभिनव आइडिया एवं तकनीकी समाधान की विस्तृत प्रस्तुति दी गई,जिसकी उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों द्वारा सराहना की गई।
सरकारी योजनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.