स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा
भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन के सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जिला निर्यात संवर्धन समिति (डीईपीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में निर्यात को बढ़ावा देना, स्थानीय उत्पादों एवं संभावनाशील वस्तुओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना तथा निर्यात के मार्ग में आने वाली विभिन्न बाधाओं का समाधान करना रहा। बैठक में डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान के प्रारूप पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं विचारों पर चर्चा के बाद प्लान के प्रारूप को अनुमोदित किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में निर्यात की संभावनाओं, स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन, बाजार संपर्क, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं तथा निर्यातकों को उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.