फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। 25 मई को स्थानीय अवकाश होने के बाद भी कई सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। वर्तमान में यूपीडा का कार्य संचालित होने के कारण यह फैसला लिया गया है जिससे कि विलेख पंजीयन का काम न रुके। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई को स्थानीय अवकाश होने के बाद भी तहसील सदर, अमृतपुर, उपनिबंधक कार्यालय और जिला मुख्यालय के यूपीडा अनुभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी कार्य पर रहेंगे। तहसील सदर मुख्यालय, सिरोली, खिमसेपुर, तहसील अमृतपुर मुख्यालय पर विधिवत विलेख पंजीयन का कार्य होता रहेगा। कोषागार और उपकोषागार व उपनिबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें- आज खुलेगा रजिस्ट्री दफ्तर, वकीलों का बहिष्कार रहेगा जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...