वाराणसी, जून 9 -- चिरईगांव (वाराणसी)। ब्लाक के खानपुर, उमरहां और गोबरहां में तैनात रहे पंचायत सचिव द्वारा स्थानांतरण के बाद निवर्तमान प्रधानों (अब प्रशासक) के साथ संयुक्त डिजिटल हस्ताक्षर से ग्राम निधि का धन निकालने पर डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह का समय दिया है। डीपीआरओ के अनुसार पूर्व सचिव का स्थानांतरण पिछले 2 जून को आराजी लाइनब्लाक पर कर दिया गया था। उनके स्थान पर सचिव के रूप में संदीप सोनकर ने चार जून को ही जॉइन कर लिया। उसके बाद पूर्व सचिव ने स्वयं व पूर्व ग्राम प्रधान ( वर्तमान प्रशासक) वाला पहले का डिजिटल हस्ताक्षर से काफी धनराशि आहरित कर लिया जो नियमानुसार गलत है। यह भी पढ़ें- डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत बैगवां के सचिव को किया निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...