मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर आ रहे 12 जजों में से चार रिक्त चल रहे कोर्ट भरे जाएंगे। लंबे समय से रिक्त चलने वाले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार, नौ, 12 व 14 का कोर्ट शामिल है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्थानांतिरत होकर आने वाले जजों को कोर्ट आवंटन की सूची जारी कर दी है। यह कोर्ट दूसरे न्यायाधीश के प्रभार में चल रहा था। नियमित जजों की नियुक्ति होने से मामले की सुनवाई में तेजी आएगी। इस सूची के अनुसार मोतिहारी से स्थानांतरित होकर आ रहे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिन्हा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-चार का रिक्त कोर्ट आवंटित किया गया है। सासाराम से स्थानांतरित होकर आ रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी ज्योत्सना को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-नौ का रिक्त कोर्ट आवंटित किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.