प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- लीलापुर थाने में तैनात रहे एसओ बैकुंठनाथ पांडेय का स्थानांतरण हो गया। उनके स्थानांतरण के बाद मंगलवार को थाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाने के दरोगा व कांस्टेबल ने माला पहनाकर उनको विदाई दी। इस मौके पर बैंकुंठनाथ पांडेय ने थाने के सभी स्टाफ की सराहना कर आभार जताया। नए एसओ अमला सिंह ने भी माला पहनाकर विदाई दी। इस मौके पर दरोगा शहंशाह खान, लतीफ खान, सुमित वर्मा के साथ कुंदन वर्मा, अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...