स्थानांतरित सीओ विनय प्रभाकर को दी विदाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के स्थानांतरण और रानीगंज में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में विदाई समारोह हुआ। उपस्थित लोगों ने क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी का माल्यार्पण कर विदाई दी और उनके चार वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। समारोह में भावुक हुए विनय प्रभाकर साहनी ने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, गौरा के पूर्व प्रमुख राकेश कुमार, हरदेव पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.