स्थानांतरित शिक्षामित्रों को दी गई भावभीनी विदाई
बाराबंकी, मई 16 -- बाराबंकी। आदर्श शिक्षक क्षेत्र संघ की ओर से प्राथमिक विद्यालय अमोली कीरतपुर में स्थानांतरित हुए दो शिक्षामित्रों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर में तैनात शिक्षामित्र राकेश कुमार यादव व संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में कार्यरत मो. अनस को भावभीनी विदाई दी गई। दोनों का स्थानांतरण बंकी ब्लॉक में होने पर साथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दोनों शिक्षामित्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.