स्थानांतरित शिक्षकों को दी गयी भावपूर्ण विदाई
सासाराम, सितम्बर 24 -- परसथुआ। गिरीश नारायण मिश्र 10 2 उच्च विद्यालय में बुधवार को स्थानांतरित शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रधानाचार्य राज कुमारी यादव ने कहा कि स्थानांतरित शिक्षकों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकता। समारोह में सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, कलम व डायरी देकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित शिक्षकों में जैनुद्दीन अंसारी, बृजेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, वीर बहादुर सिंह व आकांक्षा सिंह प्रमुख थीं। मौके पर रामजी शर्मा, जावेद अंसारी, कुंज बिहारी, एसके पटनायक, नसीम अंसारी, दीपक चौबे, संगीता गुप्ता, रिंकू कुमारी, अनिता केशरी व पूजा कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। फोटो नंबर-5 कैप्शन-10 2 उच्च विद्यालय परसथुआ में स्थान्तरित शिक्षकों की बिदाई समारोह में शामिल ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.