मधुबनी, जनवरी 28 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। सर्वोदय हाईस्कूल बैंगरा से स्थानांतरित हुए तीन शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें विद्यालय परिवार ने विदाई दी। मंगलवार को समूह में शिक्षकों को रवाना करने के मौके पर मौजूद लोगों की आंखें गीली हो गयी। कार्यक्रम में मधवापुर व हरलाखी प्रखंड के दर्जनों शिक्षक थे। स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों में पूर्व हेडमास्टर राधाकांत सिंह रमण, तेज नारायण ठाकुर और विष्णुदेव रजक हैं। नये प्रभारी भारती कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षकों ने मंचासीन शिक्षकों को भी पाग, चादर और माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष मिश्र ने किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार व एचएम सुमन कुमार समेत अबारी, पोखरौनी, उतरा, मधवापुर मधुबनी आदि स्कूलों के प्रधान मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.