छपरा, मार्च 6 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण जिले में स्थानांतरित शिक्षकों के अंतिम वेतन प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्या को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि जिन शिक्षकों के मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) लॉगिन में अनुरोध लंबित है, उसे शीघ्र हटाना सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम वेतन प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) धनंजय पासवान द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्व में 17 फरवरी 2026 को पत्र जारी कर उन शिक्षकों की सूची और संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, जिनका स्थानांतरण सारण जिले से अन्य जिलों में हुआ है या अन्य जिलों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.