प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर 93 प्रवक्ताओं एवं 208 सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी करने की मांग की है। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय एवं प्रांतीय महामंत्री अरुण यादव का कहना है कि आवेदन करने वाले अधिकांश शिक्षक स्थानांतरण आदेश पाने के लिए शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लेकर शिविर कार्यालय लखनऊ तक चक्कर लगा रहे हैं। जो स्थानांतरित शिक्षक पटल सहायकों से संपर्क कर रहे हैं उन्हें ही स्थानांतरण आदेश दिए जा रहे है। ऐसे में सभी स्थानान्तरण आदेश सार्वजनिक किए जाएं ताकि संबंध शिक्षक कार्यभार ग्रहण कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...