धनबाद, जून 15 -- बीसीसीएल की तेतुलमारी कोलियरी में कार्यरत ओवरमैन महेश प्रसाद का स्थानांतरण नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में हुआ है। सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में समारोह आयोजित कर महेश प्रसाद साव को विदाई दी गई। इस दौरान प्रबंधन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, डायरी व कलम दिया गया। मौके पर एजेंट सुनील कुमार दास, मैनेजर प्रदीप कुमार मिश्रा, सेफ्टी मैनेजर संजीव कुमार, इंजीनियर संदीप घोष, पीएम राजीव कुमार, रमेश सिंह, अशोक साव, आरआर दास, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, धनंजय सिंह, मुस्तकीम खान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...