स्थानांतरित लेखापाल ने सदर प्रखंड में दिया पुन: योगदान
जहानाबाद, जून 10 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड में लेखापाल के पद पर कार्यरत हरेंद्र कुमार के तबादले पर सवाल उठ रहे थे। सदर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने डीडीसी को पत्र लिखकर पुनर्विचार का आग्रह किया था। उल्लेखनीय है कि सदर प्रखंड में कार्यरत लेखापाल हरेन्द्र कुमार का तबादला मई महीने में डीडीसी के द्वारा कर दिया गया था। लेकिन विभागीय निर्देशानुसार लेखापाल का तबादला जिला कार्यक्रम समन्वयक सह जिलाधिकारी के द्वारा किया जाना है, वह भी जून माह में। जून माह के पहले ट्रांसफर करने पर विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। डीएम अलंकृता पांडेय ने जून माह से पहले एक जूनियर इंजीनियर के तबादले के लिए विभाग के प्रधान सचिव के पास अनुशंसा भेजकर अनुमोदन प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- स्थानांतरित लेखापाल ने सदर प्रखंड में दिया पुन: य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.