धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक हजारीबाग कुमारी नीलम ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों के शिक्षा कार्यालयों से स्थानांतरित लिपिकों को विरमित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जारी पत्र के माध्यम से कहा कि स्थानांतरित व पदस्थापित लिपिकों का कार्य विरमन एवं योगदान की सूचना 21 जुलाई तक निश्चित रूप से करें। स्थानांतरित कर्मी 22 जुलाई से स्वत: विरमित माने जाएंगे। धनबाद के विभिन्न शिक्षा कार्यालय के अधिकतर लिपिकों का तबादला हो गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण कलेक्ट्रेट के 182 लिपिकों के तबादला आदेश में संशोधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...