पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग हाल ही में स्थानांतरित किए गए लिपिकों के पूर्व पदस्थापन स्थल पर कार्यरत अवधि के दौरान किए गए कार्यों की अब जांच करेगा। स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड ने इस संबंध में पलामू समेत 10 जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किया है। स्वास्थ्य सेवा के राज्य निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने सात बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है । पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य का निर्देश प्राप्त हुआ है ।

जांच प्रक्रिया निर्देश के आलोक में स्थानांतरित लिपिकों के कार्यकाल का संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जांच कराना है । स्वास्थ्य निदेशालय के आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित लिपिकों के प्रभाव के इस्तेमाल और उनके कार्यों को लेक...