पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग में हाल में स्थानांतरित किए गए लिपिकों के पूर्व पदस्थापन स्थल पर कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जांच होगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने पलामू समेत 10 जिलों के सिविल सर्जनों को सात बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सेवा के राज्य निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने 31 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके आलोक में स्थानांतरित लिपिकों के कार्यकाल की जांच संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कराई जाएगी। निदेशालय के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित लिपिकों के प्रभाव के इस्तेमाल और कार्यों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जनप्रतिनिधियों ने भी स्...