हमीरपुर, अप्रैल 29 -- हमीरपुर। सीतापुर जनपद के लिए स्थानांतरित हुए एएसपी एमके गुप्ता को बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसपी मृगांक शेखर पाठक ने एएसपी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। विदाई समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ कार्य करना गौरवपूर्ण बताया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर नवागंतुक एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर राजेश कमल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...