शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- तिलहर। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर अध्यक्ष राजस्व परिषद के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीलिमा यादव को सौंपा। उन्होंने स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, पदोन्नति सूची जारी करने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अंतर मंडलीय स्थानांतरण लंबे समय से बंद होने के कारण कई लेखपाल अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर तैनात हैं, जिससे उन्हें मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री तरुण प्रताप सिंह ने कहा कि विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण की उठाई मांग उन्होंने भत्तों मे...