औरैया, अप्रैल 5 -- औरैया, संवाददाता। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलक नगर उत्तरी में स्थानांतरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर स्टाफ नर्स ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर धमकी और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर आपसी बातचीत के ऑडियो सामने आने से मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है।शिकायतकर्ता स्टाफ नर्स सेजल सचान ने बताया कि वह तिलक नगर उत्तरी स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल 2026 को डॉ. दिव्यांशी द्वारा उन्हें स्थानांतरण को लेकर धमकाया गया और कार्यभार से मुक्त करने का दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि पूर्व में तैनात डॉ. मेधा के स्थानांतरण के बाद उन्हें कार्यभार दिया गया था, लेकिन अब बिना स्पष्ट कारण के उनका स्थानांतरण किया जा रहा है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि...