स्थानांतरण लेने के लिए आवेदन शुरू
नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के लिए स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार स्थानांतरण अन्य जिले में हो सकेगा, जिसके लिए उन्हें ठोस वजह बताने होगी जैसे कि गंभीर बीमारी और दिव्यांगता को प्राथमिकता दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक स्थानांतरण के को लेकर दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। विभाग के अनुसार गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, बीमारी के उपचार में वर्तमान तैनाती स्थल बाधा बन रहा है, उन्हें विशेष वरीयता दी जाएगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि पात्र शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.