स्थानांतरण में मनमानी का आरोप लगा आंदोलन की चेतावनी
धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने वाशरी डिवीजन पर उनके यूनियन सदस्यों को चिह्नित कर स्थानांतरण का आरोप लगा आंदोलन की चेतावनी दी है। उक्त मामले में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की ओर से भी एक पत्र कंपनी प्रबंधन को लिखा गया है। यूनियन के एके झा ने विज्ञप्ति में लिखा है कि बीसीकेयू के सदस्यों को चुन-चुन कर यूनियन को तोड़ने के उद्देश्य से वाशरी डिविजन सरायढेला से मुनीडीह कोल वाशरी में ट्रांसफर कर दिया गया हैं, जबकि सभी सदस्यों को कार्य आवंटित है। दूसरी ओर महुदा कोल वाशरी में 120 कर्मचारी एवं दुग्दा कोल वाशरी में 140 कर्मचारी कार्यरत हैं। दुग्दा एवं महुदा कोल वाशरी लगभग आठ वर्ष से बंद हैं। बीसीकेयू की ओर से आंदोलन को लेकर एक नोटिस बीसीसीएल को दिया गया है। कहा गया है कि स्थानांतरण निरस्त नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.