स्थानांतरण पर विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट को दी गई विदाई
कानपुर, मई 12 -- कानपुर देहात। जिले में लगभग तीन वर्ष पहले अपर जिला जज दुर्गेश स्थानांतरित होकर आए थे। जिले में लंबित कई अहम मुकदमों का शीघ्र निस्तारण कर न्याय किया गया। राज्य बनाम दीपू थाना भोगनीपुर का मुकदमा जोकि भारतीय न्याय संहिता 2023 में पंजीकृत हुआ था, का साक्ष्य 6 माह में पूर्ण करते हुए उन्होंने मृत्युदंड की सजा दी। साथ ही मुख्तार अंसारी को भी गैंगस्टर एक्ट में सजा, बिकरू कांड में भी इनके द्वारा सजा सुनाई गई। विदाई समारोह में एडीजीसी विवेक कुमार त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान गैंगस्टर कोर्ट के वरिष्ठ सहायक हंस प्रकाश दीक्षित ने भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- 28 साल पहले चर्चित छात्रा हत्याकांड के सजायाफ्ता की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.