स्थानांतरण पर लिपिकों में रोष प्रोन्नति को लेकर आंदोलन की चेतावनी
दुमका, जुलाई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों की एक बैठक रविवार को प्लस टू जिला स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी के वरीय लिपिक समीर कुमार घोष ने की।
स्थानांतरण और लंबित प्रोन्नति पर चर्चा बैठक में विभागीय गजट के विपरीत किए जा रहे स्थानांतरण और लंबित प्रोन्नति को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई। लिपिकों ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से किए जा रहे स्थानांतरण से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका असर उनकी कार्यक्षमता और मनोबल पर पड़ रहा है।
सकारात्मक पहल की मांग समीर कुमार घोष ने कहा कि विभाग को चाहिए कि सभी स्थानांतरण गजट और सेवा नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। साथ ही पात्र लिपिकों की लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को बिना विलंब के पूरा किया जाए। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.