स्थानांतरण पर बीईओ को दी भावभीनी विदाई
बलरामपुर, जुलाई 31 -- पचपेड़वा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पचपेड़वा में खंड शिक्षाधिकारी घनश्याम वर्मा के स्थानांतरण पर शिक्षकों ने विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कई सकारात्मक पहल हुईं। अपने संबोधन में घनश्याम वर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी के साथ नैतिक कर्तव्यों के निर्वहन से ही संभव है। समारोह में आलोक पाठक, मनोज अग्रहरि, संजय मिश्र, अफजाल अहमद, अनिल यादव, अनूप चंद मौर्य, राजेश पांडेय, बृजेश सिंह, राहुल राय सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.