हाथरस, मई 8 -- सादाबाद । कस्बा स्थित केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक पीके सिंह और फील्ड ऑफिसर डीपी सिंह के दूसरी शाखा में स्थानांतरण होने पर बैंक परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक कर्मियों और ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों का साफा बांधकर, पट्टिका पहनाकर तथा भगवान रामलला की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों बैंक अधिकारी बेहद मिलनसार एवं सरल स्वभाव के थे। वे हमेशा ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और बिना कार्य किए किसी भी ग्राहक को वापस नहीं जाने देते थे। उनके कार्यकाल में बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर संबंध बने रहे।इस अवसर पर पीओ ऑफिसर अक्षय शर्मा, बैंक ऑफिसर आलोक गुप्ता, शोभाराम, गोपाल, गिरीश चौधरी, हैमेंद्र गौतम, हरिओम चौधरी, कैलाश चौधरी, प्रशांत चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.