स्थानांतरण नीति में अनियमितताओं को लेकर पशु चिकित्सकों ने खोला मोर्चा
कन्नौज, मई 12 -- उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर जिले के पशु चिकित्सकों ने स्थानांतरण नीति में बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पशु चिकित्सालय (सदर) पर एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
स्थानांतरण नीति पर सवाल पशु चिकित्सा संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. नेम कुमार ने स्थानांतरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं l उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर सरकार हर कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग में ''ऑफलाइन'' ट्रांसफर करने की कोशिशें की जा रही हैं। डॉ. कुमार ने इसे पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और स्थानांतरण नीति के विरुद्ध बताया। संघ के महामंत्री डॉ. सौरभ गंगवार ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन ऑफलाइन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.