स्थानांतरण नीति के संशोधन की मांग तेज
छपरा, जून 26 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सारण ने राज्य सरकार की नई शिक्षक स्थानांतरण नीति पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे असंवैधानिक, दोषपूर्ण और अव्यावहारिक बताया है। संघ के प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि संघीय पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से विचार-विमर्श के बाद नीति में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर राज्य संघ के माध्यम से सरकार और शिक्षा विभाग पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुष शिक्षकों को गृह प्रखंड से बाहर पदस्थापित करने का प्रावधान संविधान की भावना के विपरीत है। उनका कहना है कि टीआरई-1, टीआरई-2, टीआरई-3, प्रधानाध्यापक नियुक्ति तथा पूर्व की स्थानांतरण प्रक्रियाओं में ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्यों ने नहीं दी हरी झंडी, समायोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.