स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना
रांची, अगस्त 11 -- रांची, सवांददाता। झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मंगलवार को निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड के नामकुम स्थित कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए निदेशक प्रमुख के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त से व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। धरने को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हाल में किए गए स्थानांतरण से कई कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। उनका आरोप है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में विभागीय नियमों का पालन नहीं किया गया है। संघ ने इसे अव्यावहारिक और कर्मचारी हित के खिलाफ बताया। इधर, चिकित्सा संघ और महासंघ के राज्य प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानांतरण के मुद्दे पर वार्ता के लिए निदेशक प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.