मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर,हिप्र.। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक कर्मचारी के स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार को कर्मचारी संघ ने मंडल के अधीन सभी 14 शाखाओं में गेट डेमोंस्ट्रेशन कर विरोध जताया। भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ, भागलपुर मंडल के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज संगठन के सदस्य शामिल हुए। संघ के अनुसार मुंगेर शाखा के कर्मचारी दिनेश कुमार का स्थानांतरण बांका शाखा में कर दिया गया है। जिसे कर्मचारियों ने मनमाना और एकतरफा निर्णय बताया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हाल के दिनों में मुंगेर शाखा में उत्पन्न विवाद के बाद की गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। कर्मचारियों का आरोप है कि मुंगेर शाखा में एसी की कमी, साफ-सफाई और विभागीय बदलाव को लेकर प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच लंबे समय से विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.