प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के 6500 से अधिक परिषदीय शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। चार जून को स्थानांतरण नीति में अध्यापक/अध्यापिका के स्वयं/ पति/पत्नी या उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग या कैंसर से पीड़ित होने या डायलिसिस पर होने, पति/पत्नी दोनों के परिषदीय शिक्षक होने पर न्यून शिक्षक-छात्र अनुपात वाले जिले में तबादले का नियम है।बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप पर 20 जून तक आवेदन भेजने के निर्देश दिए थे। सभी 75 जिलों से ई-मेल पर 6500 से अधिक शिक्षकों के आवेदन पत्र मिले हैं। अब इनकी स्क्रूटनी कराई जाएगी और उसके बाद स्थानांतरण आदेश जारी होंगे। यह भी पढ़ें- यूपी: बेसिक के स्कूलों में ट्रांसफर को लेकर नया अपडेट, द...