औरैया, मई 2 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के वार्ड-02 अंबेडकर नगर से निर्वाचित सभासद राहुल तिवारी समेत अन्य सभासदों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर पंप ऑपरेटर के स्थानांतरण के बावजूद कार्यमुक्त न होने की शिकायत की है। साथ ही सभासदों ने कर्मचारी पर झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। सभासदों ने बताया कि वार्ड में पेयजल समस्या को लेकर राहुल तिवारी ने टंकी पर तैनात पंप ऑपरेटर विनोद कुमार की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए 20 अप्रैल 2026 को विनोद कुमार के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी अब तक कार्यमुक्त नहीं हुआ है।सभासदों का कहना है कि पंप ऑपरेटर द्वारा सभासद राहुल तिवारी पर दबाव बनाने के लिए एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्...