स्थानांतरण के बाद नई जगह ज्वाइन नहीं किया तो वेतन रुकेगा
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्थानांतरण के बाद नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों ने यदि नई जगह पर ज्वाइन नहीं किया तो उन्हें 7 सितंबर से वेतन जारी नहीं किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने 21 अगस्त को कई कार्यकारी अभियंता और सहायक अभियंता (सिविल व इलेक्ट्रिकल) का स्थानांतरण हुआ था, यह आदेश तत्काल लागू किया गया था। इसमें से कई अभियंता नई तैनाती पर नहीं पहुंचे। इनके संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि इन्हें 7 सितंबर की पूर्वाह्न से हर हाल में कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देश दिया है कि जो 7 सितंबर से नई जगह जॉइन न करें तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.