बलरामपुर, सितम्बर 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। तबादले के बाद ग्राम पंचायतों का चार्ज, महत्वपूर्ण अभिलेख और परिवार रजिस्टर समय से हस्तांतरित नहीं करना ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को भारी पड़ गया है। निर्धारित समय सीमा में प्रभार न सौंपने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन के बजाय अब आगामी दो वेतनवृद्धियां अस्थायी रूप से रोकने की कार्रवाई की गई है। जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी ने 29 ग्राम विकास अधिकारियों की दो वेतनवृद्धियां अग्रिम आदेश तक रोक दी हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ ग्राम विकास अधिकारियों को भी कार्रवाई के दायरे में रखा गया है। स्थानांतरित ग्राम पंचायत सचिवों को पूर्व तैनाती वाले क्लस्टर से संबंधित केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त, मनरेगा, एसएलडब्ल्यूएम, मुख्यमंत्र...