फतेहपुर, सितम्बर 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। सीएमओ की कार्यशैली को लेकर स्वास्थ्य विभाग में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद कार्यमुक्त न किए जाने से नाराज करीब 45 एएनएम मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन कर जल्द कार्यमुक्त किए जाने की मांग की। असोथर ब्लाक में तैनात एएनएम ज्योत्सना ने बताया कि शासन स्तर से उनका स्थानांतरण गृह जनपद के लिए किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद आदेश जारी हुए थे लेकिन कई महीने बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। एएनएम सरिता ने कहा कि आदेश के बावजूद पुराने तैनाती स्थल पर काम करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हंगामा: एएनएम की रिज्वाइनिंग के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना रेनू कुशवाहा ने विभागीय कार्यप्रणाली पर...