स्थानांतरण की सूचना पर भड़के संविदा लाइनमैन, प्रदर्शन
बस्ती, जून 5 -- विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत पर गुरुवार को एक संविदा लाइनमैन के प्रस्तावित स्थानांतरण की सूचना से नाराज लाइनमैनों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीओ द्वारा मामले पर पुनर्विचार और आदेश वापस लेने का आश्वासन देने पर विवाद शांत हो गया। उपकेंद्र के एसडीओ अक्षय यादव ने रिधौरा फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा के स्थानांतरण के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। इसकी जानकारी मिलते ही उपकेंद्र के अन्य संविदा लाइनमैनों में नाराजगी फैल गई। सभी लाइनमैन पॉवर हाउस पर एकत्र होकर कार्य बहिष्कार पर बैठ गए और स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन की सूचना पर संविदाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.