स्थानांतरण की आस में शिक्षक बेहाल, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संभल, सितम्बर 4 -- चन्दौसी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के वार्षिक स्थानांतरण सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रही देरी और अनिश्चितता से नाराज राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश से जुड़े शिक्षक गुरुवार को नगर पालिका के अस्थायी कार्यालय, गांधी पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने कहा कि शासन की स्थानांतरण नीति दिनांक 1 जून 2026 के तहत प्रशासनिक आधार एवं जनहित में स्थानांतरण के लिए आवेदन किए गए थे, लेकिन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से स्थानांतरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.