मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को झटका लग सकता है। जनगणना कार्य को लेकर सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग जनगणना कोषांग की ओर से इसका निर्देश जारी किया गया है। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने निर्देश दिया है कि जनगणना 2027 के कार्य के लिए पर्यवेक्षकों, प्रगणकों के रूप में नियुक्त पदाधिकारी-कर्मी का स्थानांतरण जिला जनगणना पदाधिकारी की समुचित सहमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध जनगणना कार्य के लिए नियुक्ति की तिथि से जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। जिले समेत सूबे में लगभग एक लाख शिक्षक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं। जिले में लगभग पांच हजार शिक्षक ऐसे हैं जो आपसी सहमती से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.